![]()
आजमगढ़ के देवगांव बाजार के निकट पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर ने सरकारी रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सरिता देवी 51 पत्नी विनोद सिंह शीला देवी 62 पत्नी महेंद्र सिंह आशा देवी 66 पत्नी जगदंबा सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को मौके से हटवा कर यातायात शुरू कराया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में आए दिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक दिन पूर्व हुई थी चार लोगों की मौत
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पूर्व अंबेडकर नगर के किछौछा से दर्शन करके लौट रहे झारखंड के पलामू के रहने वाले चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा उसे वक्त हुआ था जब सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में अर्टिगा कार जा टकराई। खाते में चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था। स्थानीय लोग इलाके में ब्रेकर बनवाए जाने की भी मांग कर रहे हैं
Source link
आजमगढ़ में रोडवेज और ट्रेलर में जोरदार टक्कर:तीन घायलों को भेजा गया अस्पताल, ट्रेलर ने मारी थी पीछे से टक्कर