आगरा में युवक ने ससुराल में की आत्महत्या:कैलादेवी से दर्शन कर लौटा था, शव के पास रखा मिला खाना


आगरा के थाना सैंया के गांव सराय में एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान कागारौल थाना क्षेत्र के अकोला निवासी 26 वर्षीय बंटू के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी और दो माह की बच्ची के साथ कैलादेवी से दर्शन कर अपनी ससुराल आया था। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। शव के पास एक प्लास्टिक की थैली में सलाद और खाना भी रखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ससुर रामवीर दिवाकर ने बताया कि बंटू अपनी पत्नी रश्मि और दो माह की बच्ची के साथ 16 मार्च को कैलादेवी से दर्शन कर सराय स्थित अपनी ससुराल आया था। सोमवार शाम को बंटू घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह जब रामवीर को एक युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंचे। शव देखकर रामवीर के होश उड़ गए और वह फूट-फूटकर रोने लगे। बंटू की पत्नी रश्मि को जब यह खबर मिली, तो वह भी दहाड़ें मारकर रोने लगी। बंटू की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *