![]()
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मंडी पुलिस ने रविवार को चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी के पास से आरोपी को पकड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने 13 जून 2026 को थाना मंडी पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि महफूज गार्डन निवासी आबाद राव ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली मंडी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने आबाद राव की तलाश शुरू की। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आबाद राव पुत्र मंजूर उर्फ भूरा, निवासी महफूज गार्डन, चिलकाना रोड, कोतवाली देहात क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। कोतवाली मंडी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एसआई राहुल शर्मा और कांस्टेबल बंटी सिंह शामिल थे।
Source link
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया, युवती की शिकायत पर हुई कार्रवाई