केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के बेटी का मंडप रस्म आज:झारखंड के राज्यपाल होंगे शामिल, कैप्टन अजय सिंह से होगी शादी


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की बेटी दीक्षा वर्मा की शादी के मंडप की रस्म रविवार को बदायूं के उझानी में आयोजित हो रहा है। शादी से पहले पारंपरिक मंडप की रस्में संपन्न की जा रही हैं। समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर करीब चार से पांच हजार मेहमानों के लिए भोजन, बैठने और अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। देर शाम तक कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर दिल्ली हाईवे पर स्थित उझानी कस्बा केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का गृह नगर है। विवाह समारोह के लिए कस्बे के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। आयोजन को लेकर परिवार, समर्थक और स्थानीय लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। बीएल वर्मा के परिवार में पत्नी शांति वर्मा, पांच बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी बेटियों के नाम प्रतीक्षा, समीक्षा, आकांक्षा, दीक्षा और साक्षी हैं, जबकि पुत्र प्रभात राजपूत और हर्ष राजपूत हैं। बड़े बेटे प्रभात राजपूत केंद्रीय उपभोक्ता भंडारण निगम में निदेशक हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। छोटे बेटे हर्ष राजपूत जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के उपाध्यक्ष हैं। परिवार की चौथी पुत्री दीक्षा वर्मा विवाह की रस्में निभाई जाएगी। उनके होने वाले पति अजय सिंह भारतीय सेना में कैप्टन हैं। मूल रूप से झांसी के निवासी हैं। अजय सिंह के पिता अशोक सिंह राजपूत व्यवसायी हैं। दीक्षा ने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। विवाह समारोह को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार देर रात तक वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के भी समारोह में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी विशेष वीआईपी आगमन का आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *