मेरठ में प्रभारी मंत्री असीम अरुण की दरियादिली का VIDEO:घायल को उठाकर दिलवाया इलाज


मेरठ में अपने दौरे पर आए योगी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण की इंसानियत का वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रभारी मंत्री एक घायल व्यक्ति से उसका हाल पूछते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने उक्त घायल को उठाया और इलाज के लिए भिजवाया है। बता दें कि प्रभारी मंत्री का मेरठ में ये दूसरा दौरा है। वो 13 जून की देर रात मेरठ पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में विश्राम किया। इसके बाद आज 14 जून को रजपुरा ब्लॉक में जनजागरुकता कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की सफलता के 12 साल पूरे होने पर सरकार के कार्यों को भी बताएंगे। पूरी घटना 13 जून की रात बिजली बंबा बाइपास मेरठ की है। जहां एक वाहन चालक ऋतिक अपना वाहन लेकर जा रहा थाद्ध अचानक एक्सीडेंट हो गया। तो प्रभारी मंत्री ने उसके गिरे हुए वाहन को खुद उठवाकर सड़क पर लगवाया इसके बाद उसके वाहन को स्टार्ट कराया और इलाज के लिए भी कहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *