![]()
एसएन मेडिकल कॉलेज के एलटी-4 सभागार में शनिवार को ‘12 साल के विश्वास, विकास और जनकल्याण’ विषय पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और कैंट विधायक डॉ. जीएस धर्मेश सहित कई जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं में हुए बदलावों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज को आधुनिक सुविधाएं मिली हैं, जिसके चलते अब यहां ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी जैसी जटिल चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आयुष्मान भारत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नेशनल हेल्थ मिशन, ई-संजीवनी और ABHA आईडी जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में 7 एम्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 23 हो चुकी है। वहीं मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़कर 780 तक पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक उपकरणों और नए स्वास्थ्य ढांचे के विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत योजना, बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड सुविधा, कैंसर जांच, टीकाकरण और सस्ती दवाओं जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। संगोष्ठी में चिकित्सक, शिक्षक, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Source link
SN में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां:PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम, आयुष्मान भारत समेत स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा