अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध:समाजवादी युवजन सभा के नेताओं ने की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग


बाराबंकी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और सपा कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने विरोध व्यक्त किया है। समाजवादी युवजन सभा के नेता प्रणव यादव ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रणव यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के परिवार के प्रति ऐसी अभद्र टिप्पणी अस्वीकार्य है। यह तहरीर बाराबंकी के सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज के निर्देश पर दी गई। प्रणव यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई और कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस घटना को लेकर सपा समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस घटना पर चर्चाएं जारी हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *