Kejriwal Declares Bhagwant Mann AAPs 2027 Punjab CM Face

अरविंद केजरीवाल बोले- नवंबर में चुनाव होने हैं और अब केवल चार महीने का समय बचा है।

बठिंडा में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम फेस का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से भगवंत मान को ही सीएम पद का चेहरा बनाया जाएगा।

.

उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भगवंत मान के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि इस बार नवंबर में ही विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। इससे हमारे पास अब सिर्फ 4 महीने ही बचे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में पंजाब में कई मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन पहली बार भगवंत मान जैसा ईमानदार CM आया है। जो सरकारी पैसे की बचत कर रहे हैं और उसका इस्तेमाल लोगों को सुविधाएं देने में कर रहे हैं।

बठिंडा में आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला। इसमें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए।

बठिंडा में आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला। इसमें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए।

केजरीवाल की 5 बड़ी बातें…

  • पुरानी सरकारों में जूते लेकर मारने दौड़ते थे: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बंठिडा निगम चुनाव में लोगों ने भारी जीत दर्ज करवाई है। रोड शो में लोगों के मैं चेहरे देख रहा था। 4 साल हो गए हमें सरकार चलाते हुए। पुरानी सरकारें जो होती थी चाहे अकाली दल हो या कोई और। जनता जूते लेकर उन्हें मारने के लिए खड़ी होती थी।
  • जनता हमारा काम पसंद कर रही: केजरीवाल ने कहा- आज 4 साल हमारी सरकार को हो गए है। जनता के चेहरे पर बहुत खुशी हमने देखी। दिल हमारा भी खुश हो गया। हम राजनीति में काम करने आए थे। हमें बहुत अच्छा लगा कि आज 4 साल बाद जनता हमारा काम पसंद कर रही है।
  • लोगों से “जोजो टैक्स” लिया जाता था: उन्होंने कहा- मैं 2022 में चुनाव के समय बठिंडा आया था। उस समय लोगों ने बताया था कि लोगों से एक “जोजो टैक्स” लिया जाता है। अब वो “जोजो टैक्स” भी बठिंडा में खत्म हो गया। कोई लूट-खसूट नहीं है। ये सरकार भगवंत मान की इमानदार सरकार है।
  • पंजाब में 4 पार्टियां हैं: उन्होंने कहा- आज पंजाब में 4 पार्टियां है। इनमें से एक पार्टी को लोग गुस्से से चिट्टा पार्टी कहते है। उनके समय में खूब चिट्टा बिकता था। उस पार्टी को लोग नफरत से बेअदबी पार्टी भी बोलते हैं। उनके टाइम में खूब बेअदबी हुई थी। दूसरी पार्टी झगड़ा पार्टी है। उनके नेताओं में हमेशा झगड़ा होता रहता है। तीसरी पार्टी ईडी पाटी है, वह लोगों के पीछे ईडी लगाकर धमकाती है। चौथी पार्टी है आम आदमी की पार्टी जो लोगों की पार्टी है।
  • मान पर कोई आरोप लगता तो मोदी इन्हें छोड़ता नहीं: केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नवंबर में चुनाव हो रहे है। अपने पास बस 4 महीने रह गए है। हमें भगवंत मान को दोबारा से सीएम बनाना है। मान को इसलिए दोबारा सीएम बनाना है, क्योंकि जितने सीएम आए सब पर आरोप लगे, लेकिन पिछले 4 साल में मान पर कोई आरोप नहीं है। यदि मान पर कोई आरोप लगता तो मोदी इन्हें छोड़ता नहीं। इनके पीछे भी ईडी लगा देते। मान हर मां बहन को हजार, डेढ़ हजार रुपए खातों में भेजेंगे। बिजली जनता को मुफ्त मिल रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा- मान पर कोई आरोप लगता तो मोदी इन्हें छोड़ता नहीं। इनके पीछे भी ईडी लगा देते।

अरविंद केजरीवाल ने कहा- मान पर कोई आरोप लगता तो मोदी इन्हें छोड़ता नहीं। इनके पीछे भी ईडी लगा देते।

सीएम मान की बड़ी बातें…

  • पदमजीत ईमानदारी से काम करेंगे: सीएम मान ने कहा कि पदमजीत मेहता को प्यार देकर लोगों ने मेयर बनाया है। हमें गर्व है कि वह ईमानदारी से काम करेंगे। मान ने कहा कि लोगों ने दिल खोल कर झाड़ू को वोट दिए है। जब वोटों की गिनती हुई और पेटियां खुली तो खुले दिल से झाड़ू के हक में वोट मिले।
  • खेतों में बिजली निरंतर मिल रही: मान ने कहा कि आज बढ़िया स्कूल बन गए हैं, हमारे बच्चे मुश्किल से मुश्किल टेस्ट पास कर रहे है। खेतों में बिजली निरंतर मिल रही है। नहरी पानी टिब्बों तक हमारी सरकार ने पहुंच दिया है। दोनों-तीनों पार्टियां आपस में समझौते कर रही है। इस बार सुनाम में से 23 में से 19 सीटें हम जीते हैं। 23 सीटें भाजपा, कांग्रेस और शिअद मिलकर लड़े थे। अमन अरोड़ा की मेहनत ने कमाल कर दिया।
  • प्यार की कीमत किसी करेंसी में नहीं: मान ने कहा कि लोगों के प्यार की कीमत किसी करेंसी में नहीं है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि धान नहरी पानी से लग रहा है। लोग जितना मर्जी पानी का इस्तेमाल करें, पंजाब में पानी की कमी नहीं है। भाखड़ा डेम में पानी 16 फीट अपनी एवरेज से ज्यादा चल रहा है। डेम में पानी की कोई कमी नहीं है।
  • 70 प्रतिशत लोगों के हेल्थ कार्ड बने: मान ने जनता से पूछा कि आज पंजाब में 90 प्रतिशत बिजली का बिल नहीं आ रहा है। 70 प्रतिशत लोगों के हेल्थ कार्ड बने हैं। मान ने कहा कि विरोधियों की विधानसभा में जमानतें जब्त होगी। मान ने सुखबीर बादल के खिलाफ किकली भी सुनाई।

************

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब चुनाव में ‘लेडी लक’ पर भाजपा का फोकस: AAP से बड़ी कैश स्कीम लाने का प्लान, इसी से 7 राज्यों में सरकार बनाई

देश की राजनीति में महिलाओं की डायरेक्ट कैश बेनिफिट स्कीम राजनीतिक दलों के लिए सत्ता की चाबी बन गई। देश में 11 राज्यों में इन्हीं योजनाओं के दम पर अलग-अलग राजनीतिक दल सत्ता पाने में कामयाब हो पाए।अब BJP का फोकस पंजाब चुनाव-2027 में महिला वोटर्स पर रहेगा AAP सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना पैरेलल महिलाओं के लिए ज्यादा कैश देने की घोषणा करेगी। भाजपा हाल ही में पश्चिम बंगाल में इस फॉर्मूले को अपनाकर सरकार बना चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.