बनारसी लस्सी और तिरंगा बर्फी के मुरीद हुए सीएम योगी:वाराणसी में ओडीओसी फूड कार्ट का उद्घाटन किया, युवाओं को दिए बिजनेस के लिए चेक


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस विकास प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, पर्यटन, पंचायती राज, मत्स्य, खादी व ग्रामोद्योग समेत शासन के तमाम प्रमुख विभागों ने अपनी लोक-कल्याणकारी उपलब्धियों और योजनाओं के स्टॉल लगाए। मुख्यमंत्री ने यहाँ आयोजित जनकल्याण शिविर में पहुँचकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को खुद अपने हाथों से चेक, चाबियां और स्वीकृति पत्र सौंपे। फूड कार्ट लॉन्च, बनारसी व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी इस विशेष आयोजन में सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना के तहत वाराणसी के प्रसिद्ध पारंपरिक स्वादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बनारसी लस्सी, ऐतिहासिक तिरंगा बर्फी, बनारसी लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के अंतर्गत आधुनिक फूड कार्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट और आम जनता को मिठाइयां भी बांटीं। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे सीएम, लाभार्थियों को दिए 5 लाख तक के चेक सांस्कृतिक संकुल परिसर में आम जनता के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे स्थानीय लोगों के पास जाकर उनसे बातचीत की और उनके इलाज व सुविधाओं का हालचाल जाना। इसके बाद आयोजित मुख्य मंच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों कई लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान आई, जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत सीधे आर्थिक मदद और प्रमाण पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री के हाथों इन्हें मिले चेक, कार्ड और सिलाई मशीनें योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित लाभार्थियों को मंच से सम्मानित किया: प्रमिला देवी, राजू और दीपक बरनवाल (स्ट्रीट वेंडर): इन तीनों पथ विक्रेताओं को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक ‘पथ विक्रय प्रमाण पत्र’ सौंपा, जिससे वे सम्मान के साथ अपना रोजगार चला सकें। बेबी मौर्या (पीएम स्वनिधि योजना): व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने इन्हें 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। कन्हैया (पीएम स्वनिधि योजना): इन्हें डिजिटल लेनदेन और वित्तीय मजबूती के लिए क्रेडिट कार्ड सौंपा गया। रोशनी कुमारी (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान): नए स्टार्टअप और उद्योग के लिए इन्हें 5 लाख रुपये का बड़ा चेक दिया गया। याशिका सिंह (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान): युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इन्हें 2.50 लाख रुपये का चेक मिला। ललिता और खुशबू जायसवाल (विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना): इन दोनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने सिलाई मशीन और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सौंपे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *