आजमगढ़ में 36°C पहुंचा जिले का तापमान:गुरुवार को हुई तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट, आज निकली है धूप


आजमगढ़ में गुरुवार को तेज हवाओं और बारिश के कारण शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट रही। हालांकि शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकल आई। इस कारण गुरुवार की अपेक्षा तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। गुरुवार को जहां जिले का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे आम जनता को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। गुरुवार को चली तेज हवाओं के कारण कई पेड़ गिरने के साथ-साथ अतरौलिया के झिनकू यादव की कार पर भी पेड़ गिर गया था। जिससे उनकी कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। वही प्रदेश के 10 जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी पानी और ओले गिरने का इलाज जारी किया है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में रिमझिम बारिश के असर है और तापमान में भी गिरावट आएगी। निश्चित रूप से तापमान में गिरावट होने से आम जनता को राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट
हालांकि जिला प्रशासन ने 20 दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके। मौसम बदलने पर भी जिला प्रशासन ने तेज हवाओं के चलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *