अयोध्या में ट्रैक्टर लूट की कोशिश नाकाम:विरोध करने पर मालिक पर चाकू से हमला; पुलिस कर रही जांच


अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ट्रैक्टर रोककर उसे लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर ट्रैक्टर मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना बुधवार देर रात रौजागांव चीनी मिल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भेलसर गांव निवासी अदनान पुत्र मुजफ्फरुल हक का चालक ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एफजेड मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोक लिया। लूट का विरोध करने पर किया हमला बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर मालिक अदनान मौके पर पहुंच गया। उसने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अदनान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आए कुछ सवाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना को लेकर कुछ विरोधाभास भी सामने आए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि घायल पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी सत्यापित किया जा रहा है कि घायल युवक घटना के समय मौके पर मौजूद था या नहीं। अभी तक नहीं मिली तहरीर पुलिस के मुताबिक अब तक इस मामले में कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं, कथित हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *