![]()
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बुधवार रात राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) का मानवीय चेहरा सामने आया। यहां बुधवार रात जीआरपी के एक दरोगा ने एक विकलांग यात्री की मदद की। यात्री को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन के विकलांग डिब्बे में सीट नहीं मिल पा रही थी, जिसके बाद GRP कर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बैठाया। दरअस्ल बिहार के रहने वाले अशोक कुमार मिश्रा यूपी पुलिस की परीक्षा देने सुल्तानपुर आए थे। तीन दिनों तक परीक्षा देने के बाद वे बुधवार रात घर के लिए वापसी कर रहे थे। इस दौरान जब वो रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे तो उन्हें ट्रेन में चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अशोक मिश्रा रात पौने बारह बजे के आसपास यहां पहुंचे थे। ट्रेन जैसे ही आई उन्हें दिव्यांग डिब्बे में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था। स्टॉपेज भी ट्रेन का दो ही मिनट का था। ऐसे में सूचना मिलने पर GRP के मोहम्मद आरिफ और दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अशोक मिश्रा को सुरक्षित रूप से डिब्बे में बैठाने में सहायता की। बाकायदा जिस ट्राई साइकिल पर दिव्यांग सवार था उसके समेत उसे डिब्बे में रखाया और फिर बोगी में सवार यात्रियों को हिदायत भी दी। यह घटना सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे विकलांग व्यक्ति को GRP की मदद से अपनी सीट मिल पाई। जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने जीआरपी की सराहना की।
Source link
जीआरपी ने दिव्यांग यात्री को ट्रेन में दिलाई सीट:यूपी पुलिस परीक्षा देकर लौट रहे अशोक मिश्रा को मिली मदद