![]()
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों से आगरा पहुंचे अभ्यर्थियों में ताजमहल देखने का उत्साह भी देखने को मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ताजमहल के दीदार के लिए पहुंच गए। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपने बैग ताजमहल के पश्चिमी गेट के बाहर लगी रेलिंग पर ही टांग दिए और स्मारक देखने चले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ताजमहल के पश्चिमी गेट के बाहर रेलिंग पर बड़ी संख्या में बैग टंगे दिखाई दे रहे हैं। इसदौरान एक युवक वहां से बैठ ले जाता हुआ भी अपना दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे अभ्यर्थियों का उत्साह बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि काफी देर तक बाग यहां पर टंगे रखे लेकिन किसी भी सुरक्षाकर्मी ने यहां से इन बैगों को नहीं हटवाया और ना ही जांच की। बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों से आए कई अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के बाद सीधे ताजमहल घूमने पहुंच गए। ताजमहल परिसर में मौजूद लॉकरों में जगह नहीं मिलने के कारण कई अभ्यर्थियों ने अपने बैग बाहर रेलिंग पर टांग दिए और स्मारक का दीदार करने चले गए। हालांकि ताजमहल जैसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले स्मारक के आसपास बिना निगरानी के छोड़े गए बैग सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। ऐसे स्थानों पर किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की सूचना मिलने पर सुरक्षा व्यवस्था को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है।
Source link
ताजमहल पश्चिमी गेट के पास बड़ी संख्या में टंगे बैग:पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के थे बैग, वीडियो हो रहा वायरल