![]()
एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के नगला जयराम गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना खेतों में काम करते समय हुई। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पवन आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 33000 केवी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुलसे हुए पवन को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे, जहां उनका बुरा हाल था। मामले पर बागवाला थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Source link
एटा में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक:आम तोड़ते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी