![]()
कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार शाम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया गया। गुरुवार, 11 जून को मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचेंगे। वह शहर में आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होकर नीतू सिंह की पुत्री वसुंधरा और यश को आशीर्वाद देंगे। उनके आगमन को देखते हुए डीसीपी, एडीसीपी और जीआरपी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर संघ प्रमुख के आगमन और प्रस्थान के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों तक सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत गुरुवार दोपहर आजाद नगर स्थित आशीर्वाद समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम को ट्रेन से वापस रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस और जीआरपी अलर्ट मोड पर हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
Source link
सेंट्रल स्टेशन पर पुलिस और जीआरपी ने किया निरक्षण:कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा