![]()
गोरखपुर में पीआरबी की ड्यूटी कर रहे एक हेड कांस्टेबल को बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे उनका एक पैर टूट गया। साथ ही चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गहरी चोटें आई। स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को चौरी चौरा थाना क्षेत्र में एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर कांस्टेबल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक थोड़ी दूर आगे गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानिए पूरा मामला…
जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर में चौरी चौरा पुलिस को किसी ने यह सूचना दी कि ग्राम सभा चौरी बदुरहिया में एक युवक ट्रेन के नीचे आकर कट गया है। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की पुलिस हेड कांस्टेबल रजनीकांत, हेड कांस्टेबल अनुज शर्मा और चालक कमलेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो थी। सड़क पर जाम जैसी स्थिति को देखते हुए कांस्टेबल रजनीकांत ने भीड़ को किनारे करना शुरू किया। इसी दौरान देवरिया से गोरखपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही एक बोलेरो ने अनियंत्रित होकर रजनीकांत को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर ही गिर गए। अभी वह कुछ समझ पाते इतने में बोलेरो ड्राइवर ने उनके ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी। और कुचलते हुए भाग निकला। इस घटना के बाद मौके से अफरा- तफरी मच गई। ड्यूटी पर लगी अन्य पुलिस कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने BRD मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं उनका इलाज चल रहा है। घटना में कॉन्स्टेबल का एक पैर टूट गया है, जबकि चेहरे और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी है। इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बोलेरो को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर आगे लेजाकर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल को बोलेरो ने कुचला:गोरखपुर में जवान का पैर टूटा, चेहरे पर लगी गंभीर चोट