![]()
कुशनीगर में कसया नगर के नहर बाईपास मार्ग पर बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र अवधेश सिंह के रूप में हुई है। देवेंद्र वर्तमान में पडरौना के छावनी में रहते थे और किसी काम से बाइक से कसया जा रहे थे। परसौनी गांव के पास नहर बाईपास मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्का दरोगा उदयभान मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Source link
कुशनीगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:कसया की तरफ जाते समय हादसा, वाहन की तलाश जारी