Varanasi Girl Harassed Via Virtual Number

युवती को वर्चुअल नंबर से परेशान कर रहा है युवक। एफआईआर दर्ज।

वाराणसी के रोहनिया थाने में नोएडा में पढ़ने वाली एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि रामेश्वर पांडेय नमक युवक उसे वर्चुअल नंबर से एक साल से परेशान कर रहा है। उसके और उसके माता-पिता के अलावा उसके दोस्तों को काल और उसके बारे में गंदे

.

फिलहाल पुलिस ने संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंटर में पढ़ने के दौरान हुई थी मुलाकात

युवती ने पुलिस को बताया – साल 2023 में मेरी मुलाकात रामेश्वर सिंह से हुई थी। हमारी बस बातचीत होती थी। इसके बाद रामेश्वर मुझपर शादी का दबाव बनाने लगा। तो मैंने मना कर दिया क्योंकि उस समय मै इंटर की स्टूडेंट थी। और युवक से बातचीत बंद कर दी। इसपर वह फोन करके मुझे धमकाने लगा और कहता रात में सोने नहीं दूंगा और पूरी रात काल और मैसेज करता।

वर्चुअल नंबर से करने लगा परेशान

युवती ने बताया – इसके बाद रामेश्वर सिंह वर्चुअल नंबर से फोन और मैसेज करने लगा और पूरी रात मुझे परेशान करता और दिन में भी फोन करता था। साल 2025 जुलाई में मैंने उसके सभी नंबर ब्लॉक कर दिए और उससे संबंध खत्म कर लिए। मै नोएडा पढ़ने चली आयी। लेकिन उसकी हरकत और परेशान करने का तरीका नहीं बदला और वह लगातार मैसेज और फोन करता रहा। शादी का दबाव बना रहा है।

मानसिक रूप से परेशान, बनायीं लिंकडिन ओर आईडी

युवती के अनुसार – उसने सिर्फ वर्चुअल नंबर से परेशान करना ही नहीं शुरू किया बल्कि उसने लिंकडीन सोशल साइट पर एक फेक आईडी विदेश के व्यक्ति के नाम से बनाकर मुझे बदनाम करना शुरू कर दिया है। ऐसे में उसपर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

मुकदमा दर्ज कर हो रही तलाश

थाना प्रभारी रोहनिया राजू सिंह ने बताया – युवती की तहरीर पर बीएनएस की धारा 78(1)(ii), 352 और 351(2) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

जानिए वर्चुअल नंबर क्या होता है ?

वर्चुअल नंबर (Virtual Number) एक ऐसा टेलीफ़ोन नंबर होता है जो किसी विशेष भौतिक सिम कार्ड या निश्चित स्थान से जुड़ा नहीं होता है। इसके बजाय, यह इंटरनेट (VoIP – Voice over Internet Protocol) के ज़रिये काम करता हैं। इससे आप किसी भी डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल) के माध्यम से कॉल और मैसेज कर व प्राप्त सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *