Sonbhadra Gang Arrested | Rs 4,000 Cash Recovered

मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने ऑटो यात्रियों से नकदी और कीमती सामान चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की धनराशि में से ₹4,000 नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हुई।

पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को मंडी गेट क्षेत्र में ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पर्स से ₹10,000 नकद और एक चांदी का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान, सोमवार को उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय और उनकी टीम को मुखबिर ने सूचना दिया कि ऑटो में चोरी करने वाला गिरोह बिजौली चुर्क संपर्क मार्ग पर हैं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिजौली-चुर्क संपर्क मार्ग स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के सामने से एक महिला सहित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से ₹4,000 नकद बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। वे भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर पर्स से नकदी और कीमती सामान चुरा लेते थे। आरोपियों ने 6 जून को हुई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रियंका पत्नी दिनेश वर्मा (निवासी बभनगवां, थाना पन्नूगंज), सूरज पुत्र जयश्री (निवासी सोनारी, थाना रॉबर्ट्सगंज) और जितेन्द्र पुत्र सालिगराम (निवासी पथरहा, थाना पन्नूगंज) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनीष यादव और महिला कांस्टेबल रेखा सरोज शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *