मेरठ सीसीएसयू के हॉस्टल में निकला सांप:छात्रों ने वीडियो बनाकर किया वायरल


मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार को सांप निकल आया। सांप एक स्टूडेंट के रूम में रखी अलमारी में निकला। गनीमत रही कि सांप ने किसी छात्र को काटकर घायल नहीं किया। समय पर छात्रों ने सांप देख लिया। इसके बाद उसे चादर से ढांककर रख दिया। थोड़ी देर बाद छात्रों ने सांप को भगा दिया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय छात्रावास में सांप है। मनीष कसाना के रूम में अचानक सांप निकल आया। छात्रों ने सांप को देखा बाद में रेस्क्यू टीम ने आकर सांप को कब्जे में लिया और लेकर गए। रेस्क्यू टीम साथ लेकर गई यूनिवर्सिटी में दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में मैस के बराबर में नए रूम्स बने हैं। इसी रूम में छात्र मनीष कसाना रहता है। मनीष सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर में पढ़ता है। दोपहर को उसके कमरे में अचानक सांप आ गया। छात्र ने सांप देखा तो पहले उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब सांप काबू में नहीं आया तो अलमारी में ही उस पर चादर डाल दी। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन को सूचना दी।
हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत स्नैक कैचर टीम को बुलाया। टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। इस दौरान हॉस्टल के अन्य कमरों के दरवाजे भी बंद करा दिए गए, ताकि सांप कहीं और किसी कमरे में न चले जाए। टीम सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *