सपा का दावा-जिले में 64000 से अधिक मतदाता डुप्लीकेट:प्रदर्शन कर DM को ज्ञापन सौंपा; कहा-SIR के बाद भी हैं कमियां


समाजवादी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद प्रकाशित अंतिम सूची पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने विधानसभावार आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा है कि अंतिम सूची में लगभग 64 हजार 339 मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज हैं। यानी ये मतदाता डुप्लीकेट हैं। जबकि निर्वाचन कार्यालय ने डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करने का दावा किया था। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने इस सूची का सत्यापन कर गलत नाम डिलीट करने की मांग की है। सपा नेता सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने DM दीपक मीणा को ज्ञापन सौंपकर सूची को दुरुस्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सुल्तानपुर से सपा के सांसद राम भुआल निषाद भी थे। प्रदर्शन के बाद नेताओं ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूची को लेकर आरोप लगाए और डुप्लीकेट नामों का साक्ष्य होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि 64 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों के नाम हैं। इनमें वोटरों के नाम, उनके पिता के नाम और लिंग मेल खा रहे हैं। ये नाम दो या उससे अधिक विधानसभा क्षेत्रों की सूची में दर्ज हें। जिलाधिकारी ने ऐसे नामों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ये हर बूथ की मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया है। हर विधानसभा में 6 हजार या इससे अधिक मतदाता डुप्लीकेट मिले हैं। उन्होंने SIR अभियान पर ही सवाल खड़े किए। पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी ने कहा कि जब तक SIR की प्रक्रिया चल रही थी, हमने सवाल नहीं उठाया। लेकिन अब अंतिम सूची प्रकाशित हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी यह अंतिम सूची है। इसमें इतनी गड़बड़ी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर यह गड़बड़ी की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार से अधिक नाम फर्जी हैं। जबकि इस चुनाव में इससे कहीं कम वोट पर जीत-हार का फैसला हो जाता है। प्रदर्शन करने वालों में सांसद रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, अवधेश यादव, डा. संजय कुमार, रूपावती बेलदार, विद्यासागर उर्फ छोटू, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जफर अमीन डक्कू, सुशीला भारती, राघवेंद्र तिवारी राजू आदि शामिल रहे। जानिए सपा ने किस विधानसभा में कितने डुप्लीकेट मतदाता बताए विधानसभा क्षेत्र – सपा के अनुसार डुप्लीकेट मतदाता
कैंपियरगंज – 8915
पिपराइच – 6473
गोरखपुर शहर – 9241
गोरखपुर ग्रामीण – 6864
सहजनवा – 5866
खजनी – 5668
चौरी चौरा – 7540
बांसगांव – 8642

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *