![]()
भारतीय हिंदू सरकार संघ के प्रदेश सचिव नौशाद अहमद के नेतृत्व में इत्तेफाक नगर के निवासियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वार्ड पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करा रहा है। उनकी शिकायत है कि नालियां भरी हुई हैं, गलियों से कूड़ा नहीं उठाया जाता, घरों में गंदा पानी आ रहा है और सड़कें टूटी हुई हैं। वोट नहीं दी तो काम भी नहीं होगा क्षेत्रवासियों ने बताया कि जब उन्होंने पार्षद से इन समस्याओं को ठीक करने का अनुरोध किया, तो पार्षद ने कथित तौर पर कहा कि चूंकि उन्होंने उसे वोट नहीं दिया था, इसलिए उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्षद सभी का होता हैं। ऐसे में यह भेदभाव गलत हैं। इसका लोगों ने विरोध किया तो पार्षद ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। यह वार्ड लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इत्तेफाक नगर टावर वाली गली में है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूरा क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। सफाई कर्मचारी वहां आते नहीं है। जिस वजह से वहां कूड़ा उठाया नहीं जाता, और कूड़े के ढ़ेर लग जाते हैं। भीषण गर्मी में कूड़े में से दुर्घटना उठने लगती है और बीमारियों की भी संभावना बढ़ जाती है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोग भारतीय हिंदू सरकार संघ (अल्पसंख्यक मोर्चा) ने मांग की है कि पार्षद के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी की लाइन से जोड़ा जाए। क्षेत्र में बुनियादी सुविधा जैसे पानी, बिजली के तारों की स्थिति बहुत खराब है। कई बार संबंधित विभाग को भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि अभी भी कोई कार्रवाई नहीं होती तो क्षेत्र वासियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ पहुंचकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
Source link
भारतीय हिंदू सरकार संघ का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन:पार्षद पर काम न करने और वोट न देने पर भेदभाव का आरोप