ग्रेट-निकोबार की वन संपदा बचाने को कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान:देवरिया में सुभाष चौक पर चला जन-जागरण कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों ने किया समर्थन


देवरिया के ग्रेट निकोबार द्वीप समूह की वन संपदा और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को जन-जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शहर के सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों को ग्रेट निकोबार की जैव विविधता, वन संपदा और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। पर्यावरण और आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा कि विकास परियोजनाओं के नाम पर ग्रेट निकोबार की बहुमूल्य वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास योजना में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वहां निवास करने वाले आदिवासी समुदायों के अधिकारों और हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। जल, जंगल और जमीन हमारी धरोहर विजय शेखर मल्ल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई जारी रखेगी। सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर अभियान के दौरान सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर ग्रेट निकोबार की वन संपदा बचाने और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जन-जागरण और हस्ताक्षर अभियान को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस विषय से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह ‘राकेश’, रामजी गिरी, आनंददेव गिरी चुन्नू, सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, अरविंद शाही, रामअशीष साहनी, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, रत्नेश मल्ल पिंटू, शहनाज जफर, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, शिव शंकर सिंह, कुलदीप सिंह यादव, रीता देवी, विनोद दुबे, परमानंद प्रसाद, विजय शंकर मिश्रा, धनंजय यादव, विनोद त्रिपाठी, डॉ. सी.पी. चौहान, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी और रमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *