Nifty Sensex Market Crash | Share Bazaar Live Update Today

मुंबई14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला। निफ्टी में भी 200 अंक की गिरावट है, ये 23,646 के स्तर पर ओपन हुआ। ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

ब्रेंट क्रूड आज 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6690 -421 -5.46%
निक्केई (जापान) 64569 -1854 -2.79%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24877 -334 -1.32%

23 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 51712 -507 -0.97%
नैस्डैक 25138 -553 -2.15%
S&P 500 7408 -91 -1.21%

7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹3,289 करोड़ के शेयर बेचे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 2,947 3,184 39,650
FII/FPI -2,999 -3,289 -11,359

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

कल भारतीय बाजार में रही थी गिरावट

शेयर बाजार में आज यानी 23 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ 76,391 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही, ये 23,870 पर बंद हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.