![]()
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार देर रात दोकटी थाना पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश धीरज सिंह क्षेत्र में मौजूद है। खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोकटी ढाला के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में धीरज सिंह के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरज सिंह दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव का निवासी है। वह 22 मार्च 2026 को सुजीत कुमार सिंह पर धारदार हथियार से हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया- पुलिस पर फायरिंग करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:बलिया में पैर में लगी गोली, हत्या के प्रयास के मामले में चल रहा था फरार