![]()
मेरे बेटे ने 5 साल पहले अपनी सगी बुआ की बेटी (फुफेरी बहन) पुख्खन से लव मैरिज कर ली थी। दोनों को समझाया था, लेकिन वे नहीं माने। तब मंदिर में शादी करा दी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद बेटे ने दूसरी लड़की से चोरी छिपे लव मैरिज कर ली। इससे पुख्खन नाराज हो गई और केस कर दिया। चौकी में पंचायत हुई। बेटे ने दूसरी पत्नी से नाता तोड़ दिया। फिर भी पुख्खन साथ रहने को तैयार नहीं थी। गुरुवार दोपहर को बेटा झांसी से निकला। रात को पता चला कि उसने पुख्खन को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। ये कहना है प्रेमवती का। जिसके बेटे मिथुन विश्वकर्मा (27) ने मथुरा में 4 जून की रात अपनी पत्नी पुख्खन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। मिथुन अपने परिवार के साथ झांसी मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर गांधी पार्क के पास रहता था। घटना के बाद दैनिक भास्कर की टीम उसके घर पहुंची और परिवार से बातचीत की। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए, प्यार, धोखा और मौत की पूरी कहानी बबीना थाना क्षेत्र के आरा मशीन स्थित गांधी पार्क के पास रहने वाली प्रेमवती ने बताया- मेरी 3 बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटी छाया (29), मनीषा (28) और एक बेटे मिथुन की शादी हो चुकी थी। तीसरी बेटी राशि और बेटे राधे की अभी शादी नहीं हुई है। मिथुन गाड़ी चलाता था। उसकी सगी बुआ दतिया के बसई थाना क्षेत्र के कंधाई गांव में रहती हैं। मिथुन का अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता था। मिथुन का अपनी बुआ की बेटी पुख्खन से अफेयर हो गया। हम लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। एक बार दोनों घर से भाग गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ा। हम समझाकर अपने बेटे को घर ले आए। पुख्खन को उसके घरवाले ले गए। लेकिन, कुछ दिन बाद दोबारा दोनों भाग गए। हमने दूसरी बार भी वैसा ही किया। मिथुन का फोन छीन लिया। लड़की के घरवालों ने भी उसका मोबाइल छीन लिया। सोचा था कि दोनों के बीच बात नहीं होगी और ये रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। कुछ दिन बाद दोनों मोबाइल ले आए और बातचीत करने लगे। एक दिन में बेटी और बेटे की शादी की मां प्रेमवती ने बताया- 5 साल की बात है। हमने बेटी मनीषा की शादी तय कर दी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। तभी मिथुन तीसरी बार पुख्खन को लेकर भाग गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। धमकी दी कि अगर अब अलग किया गया तो मर जाएंगे। रिश्तेदारों ने भी समझाया कि अब दोनों की शादी कर दो। रसोई मानपुर के माता मंदिर में पहले बेटी मनीषा की शादी कर उसे विदा किया। उसी दिन मिथुन और पुख्खन की भी शादी करा दी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पुख्खन ने एक बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही बच्चा मर गया। शादी के बाद दोनों दिल्ली रहने लगे। वहां मिथुन गाड़ी चलाता था। दूसरी जाति की लड़की से शादी की मां ने कहा कि मिथुन की संगत ठीक नहीं थी। दोस्तों के जरिए उसकी पास की कॉलोनी में रहने वाली यादव समाज की एक लड़की से दोस्ती हो गई। 4 महीने पहले मेरे पैर में चोट लग गई। देखभाल के लिए बहू पुख्खन दिल्ली से घर आ गई। इस दौरान बेटा उस लड़की को घर से भगाकर ले गया और शादी कर ली। फिर वो उसे दिल्ली ले गया और साथ रहने लगा। जब मोबाइल पर शादी की वीडियो आई, तो हमें इस बारे में पता चला। इसके बाद पुख्खन नाराज हो गई। लड़की के परिवार वालों ने भी बबीना थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। उस लड़की को पता था कि मिथुन पहले से शादीशुदा है। फिर भी वो शादी करने को तैयार हो गई। जब पंचायत हुई तो मिथुन और उस लड़की को समझाया। दोनों ने एक-दूसरे से नाता तोड़ दिया और लड़की ने मंगलसूत्र उतार दिया। कहता- वापस आ जाओ, नहीं तो तलाक दे दो मिथुन के दूसरी शादी करने से पुख्खन बहुत नाराज थी। उसने थाने में शिकायत दी थी। काफी समझाने के बाद भी वह मिथुन के साथ रहना नहीं चाहती थी। 3 महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मिथुन को अब अपनी गलती का एहसास था। वह पुख्खन को बार-बार फोन कर वापस आने के लिए कहता था कि अब मैं किसी से बात नहीं करूंगा, तुम बस एक बार घर वापस आ जाओ। उसने यह भी कहा कि अगर तुम्हें मेरे साथ नहीं रहना है तो मुझे तलाक दे दो। लेकिन, वो वापस नहीं आई। पिता के पास जाने की बात कहकर निकला था मिथुन की बहन राशि ने बताया- गुरुवार सुबह भईया (मिथुन) घर पर था। पापा घर के पास ही पेट्रोल पंप के नजदीक प्राइवेट काम करने गए थे। दोपहर करीब 1 बजे मिथुन बोला कि पापा के पास जा रहा हूं। फिर वो घर से निकल गया। मगर रात हो गई और वह नहीं लौटा। हम लोग लगातार उसे फोन लगा रहे थे, लेकिन वो रिसीव नहीं कर रहा था। बाद में पता चला कि उसने पुख्खन की हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड कर लिया। अब पापा, जीजा समेत अन्य घरवाले मथुरा गए हैं। मथुरा पति-पत्नी गोलीकांड- 8 पॉइंट्स में समझें… —————————- ये खबर भी पढ़िए- गेंद के बहाने घुसा, कारोबारी की पत्नी को मार डाला: सहारनपुर में दोस्त के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने किया एनकाउंटर सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह बॉल लेने के बहाने घर में घुसा और महिला का गला काट दिया। इसके बाद उनके कान काटकर सोने के कुंडल भी लूट लिए थे। दोस्त पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला के पड़ोसी युवक के साथ मिलकर वारदात की। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
पत्नी को गोली मारने वाले ने 2 लव-मैरिज की थीं:झांसी में मां बोलीं- बेटा कहता था वापस आ जाओ, नहीं तो तलाक दे दो