![]()
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शहर के सुभाष चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर दक्षिणी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई पार्षद, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनका जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। देखें तस्वीरें….. कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मुख्यमंत्री की पहचान बन चुके बुल्डोजर को आकर्षक ढंग से सजाया जाना रहा। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सजे हुए बुल्डोजर पर चढ़कर जन्मदिन का जश्न मनाया और मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान केक काटा गया, मिठाइयां बांटी गईं और जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी सराहना की। जन्मदिन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे सुभाष चौराहा काफी देर तक उत्साह और जश्न के माहौल में डूबा रहा।
Source link
CM योगी के जन्मदिन पर सजा बुल्डोजर:प्रयागराज में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, जमकर हुई आतिशबाजी