Karnataka Govt Crisis CM DK Shivkumar Minister Ramalinga reddy resigns

बेंगलुरु7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रामलिंगा रेड्‌डी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की कॉपी दिखाई। - Dainik Bhaskar

रामलिंगा रेड्‌डी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की कॉपी दिखाई।

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कैबिनेट में शामिल मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को हुए विभागों के बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया। रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग चाहते थे, लेकिन उन्हें जल संसाधन विभाग दे दिया गया था।

रेड्‌डी ने मीडिया से कहा- मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, मैंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। पिछले 53 सालों में पार्टी की कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। मैंने कई मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम किया है। कभी किसी से मंत्री पद नहीं मांगा।

डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात ही 13 मंत्रियों में विभागों को बंटवारा किया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक को गृह मंत्रालय दिया गया है। शिवकुमार ने वित्त, कैबिनेट अफेयर्स, कार्मिक-प्रशासनिक सुधार, इंटेलीजेंस समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं।

पहली कैबिनेट मीटिंग से बाहर चले गए थे रेड्‌डी

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक विभाग तय करने के लिए गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट मीटिंग से रेड्डी बाहर चले गए थे। बैठक में मंत्री ने मुख्यमंत्री डीके को 2023 में किए गए उस वादे की याद दिलाई, जिसमें कहा गया था कि जब भी कैबिनेट में फेरबदल होगा, उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग दिया जाएगा।

डीके कैबिनेट में सिद्धारमैया-खड़गे के बेटों को भी मंत्री पद

  • कैबिनेट मामलों और कार्मिक-प्रशासनिक सुधार सचिवालय ने गुरुवार को विभागों में बंटवारे का नोटिफिकेशन जारी किया। डिप्टी CM जी परमेश्वर को राजस्व और खेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंक खड़गे को गृह विभाग (इंटेलिजेंस को छोड़कर), IT & BT और ई-गवर्नेंस का प्रभार मिला है।
  • सतीश जारकीहोली को लोक निर्माण विभाग दिया गया है। केएच मुनियप्पा खाद्य-नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामलों का विभाग संभालेंगे। एमबी पाटिल को उद्योग विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • केजे जॉर्ज ऊर्जा और पर्यटन विभाग संभालेंगे। कृष्णा बायरे गौड़ा को ग्रेटर बेंगलुरु डेवलपमेंट विभाग का प्रभार मिला है। यूटी खादर को स्वास्थ्य-परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है।
  • ईश्वर खंड्रे ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग संभालेंगे। यतींद्र सिद्धारमैया को शहरी विकास विभाग दिया गया है। बैराठी सुरेश को परिवहन और शरण प्रकाश पाटिल को शिक्षा दिया है।

3 मई को हुआ था डीके का शपथ ग्रहण

कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण 3 मई को हुआ। बेंगलुरु के लोक भवन में शपथ के दौरान वे हाथ में संविधान लिए हुए थे। डीके को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। उनके अलावा 12 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल रहे।

——————————

कर्नाटक CM से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जमीन बेचकर चुनाव लड़ा, ED ने पकड़ा तो रो पड़े, जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी; सबसे अमीर सीएम डीके शिवकुमार की कहानी

डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार उर्फ डीके शिवकुमार कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। 1413.7 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ डीके देश के सबसे रईस मुख्यमंत्री हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धारमैया के बतौर CM 3 साल पूर होने पर अलाकमान ने तय किया कि डीके सीएम बनेंगे और सिद्धारमैया की केंद्र में भूमिका बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.