![]()
भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को अपने निजी दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। सेना प्रमुख करीब 35 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ रहा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन एवं सुरक्षा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शन के दौरान उन्होंने मंदिर की भव्यता और निर्माण कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से सुदृढ़ रखी गई थी। इससे पहले अयोध्या स्थित डोगरा रेजीमेंटल सेंटर में थल सेना प्रमुख का भव्य स्वागत किया गया। सैन्य अधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सेना प्रमुख का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया गया है, लेकिन उनके रामलला दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं और सैन्य अधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रामनगरी में उनके आगमन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रद्धा और सैन्य गौरव के इस संगम ने अयोध्या के आध्यात्मिक वातावरण को और भी विशेष बना दिया
Source link
रामलला के दरबार पहुंचे थल सेना प्रमुख:35 मिनट तक की पूजा-अर्चना, उपेंद्र द्विवेदी परिवार के साथ किया दर्शन