आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जिले का तापमान, भीषण गर्मी और उमश से जनता परेशान


आजमगढ़ में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस से आम जनता परेशान नजर आई। नौतपा के समाप्त होते ही अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तापमान बढ़ने के साथ-साथ उमस भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के जिन 17 जिलों को येलो अलर्ट घोषित किया गया है। उनमें आजमगढ़ मऊ बलिया भी शामिल है। मौसम विभाग का दावा है कि अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। शुक्रवार को गर्मी बढ़ते ही बिजली का संकट एक बार फिर से शुरू हो गया है। सुबह से तीन बार बिजली कटौती हो चुकी है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से आम जनता को काफी समस्याएं भी हो रही हैं।
जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट
हालांकि जिला प्रशासन ने 20 दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *