DDU में एडमिशन फॉर्म की डेट 10 जून तक बढ़ी:5 जून से 3 नए कोर्सेज के लिए भी शुरू होगी प्रक्रिया


दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून तक कर दी गई है। जो पहले 4 जून तक था। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल dduguadmission.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही हाल ही में शुरू किए गए तीन नए कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 05 जून से शुरू हो रही है। कार्य परिषद की बैठक में मिली थी मंजूरी
यह जानकारी देते हुए एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से इस सेशन से शुरू किए गए तीन नए पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी कल से शुरू हो जाएगी। नए कोर्स एमएससी फॉरेंसिक साइंस,मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस और पुरातत्व व संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा हैं। इन तीनों कोर्सेज को 3 जून को ही विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने मंजूरी दी थी। जॉब ओरिएंटेड कोर्स किए जा रहे शुरू- VC
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन का कहना है कि वर्तमान समय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की बढ़ती महत्ता को देखते हुए तीन नए कोर्सेज को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जो छात्र फॉरेंसिक साइंस, लाइब्रेरी साइंस या पुरातत्व जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए कल से आवेदन का अवसर है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *