श्रावस्ती में आवासीय मदरसे से छात्र हुआ लापता:13 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस टीम तलाश में जुटी


श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे से 18 वर्षीय छात्र 13 दिन पहले लापता हो गया है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने मदरसा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। चौगौई गांव निवासी जमील अली का बेटा सुहेल बीते चार वर्षों से अड़राई गांव के मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया में रहकर उर्दू की पढ़ाई कर रहा था। जमील अली परिवार सहित मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, सुहेल 21 मई 2026 को अचानक मदरसे से गायब हो गया।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें सुहेल के लापता होने की जानकारी समय पर मदरसा प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई, बल्कि किसी अन्य माध्यम से जानकारी मिली। उनका कहना है कि यदि मदरसा प्रबंधन द्वारा तुरंत सूचना दी जाती, तो शायद समय रहते छात्र का पता लगाया जा सकता था। मदरसा संचालक अब्दुल कादिर ने बताया कि 21 मई की रात सुहेल एक अन्य छात्र के साथ कहीं गया था। दूसरा छात्र तो वापस लौट आया, लेकिन सुहेल नहीं लौटा। उन्होंने यह भी बताया कि मदरसे की ओर से छात्र की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। छात्र के पिता जमील अली ने 28 मई को सोनवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस से अपने बेटे की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। अब परिवार समेत हर कोई यह सोचकर परेशान है कि आखिर छात्र मदरसे से कहां गया। पुलिस के अनुसार, छात्र की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। संभावित स्थानों पर छानबीन और पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं काफी समय बितने से परिवार की चिंता बेटे को लेकर बढ़ गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *