मथुरा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:जंगला तोड़कर दरवाजा खोला, मां के पास से सोते हुए उठा ले गया था आरोपी, लहूलुहान हालत में मिली


मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के श्मशान घाट के पास लहूलुहान और गंभीर हालत में मिली। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे हुई। 7 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का 30 वर्षीय एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोपी ने घर का जंगला तोड़ा और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो गया। वह सो रही बच्ची को चुपचाप उठाकर अपने साथ ले गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं मिली। उन्होंने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची गांव के श्मशान घाट के पास लहूलुहान और गंभीर हालत में पड़ी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। पीड़ित परिजन बच्ची को लेकर तुरंत कोसीकलां थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोसीकलां थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *