![]()
बलरामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह मामला 23 मई 2026 का है, जब थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर महादेव मिश्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। बेटी बिना बताए घर से चली गई थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले पीड़िता को बरामद किया। जांच के दौरान आरोपी आंशु वर्मा (21) पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी पूरब टोला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर का नाम सामने आया। आरोपी आंशु वर्मा को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और पीड़िता के बयान से पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 87 जोड़ी गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक आनन्द पटेल और आरक्षी आलोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में लड़की सकुशल बरामद, जेल भेजा गया