![]()
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी नगर में सगे फूफा ने 6 साल बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को खिलौना देने का लालच देकर झाड़ियों में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह घटना मोहम्मदी खेड़ी मोहल्ले में हुई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आरोपी घटना स्थल से फरार होने की कोशिश कर रहा था और लोगों को धमका भी रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को लहूलुहान हालत में थाने लाया गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से पूरे मोहम्मदी नगर में सनसनी फैल गई है। खबर सुनकर कई लोग मोहम्मदी कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता कार्तिक तिवारी भी थाने पहुंचे और इस घटना की कड़ी निंदा की।
Source link
खिलौने के लालच में 6 साल की भांजी से दुष्कर्म:लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में झाड़ियों में ले जाकर मामा ने दिया वारदात को अंजाम