![]()
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग के प्रमुख एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद मंगलवार शाम घाटमपुर पहुंचे। यहां आयोजित पदयात्रा और कार्यकर्ता बैठक में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। घाटमपुर नगर के मुख्य चौराहे से निकाली गई पदयात्रा के दौरान समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक और सामाजिक रूप से खास बना दिया। “सामाजिक एकता और अधिकारों की आवाज” का संदेश कार्यकर्ताओं ने इस पदयात्रा को सामाजिक एकता, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता जताई। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने निषाद समाज की राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का संदेश भी दिया। बाल उद्यान गेस्ट हाउस में हुई कार्यकर्ता बैठक पदयात्रा के बाद घाटमपुर स्थित बाल उद्यान गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का आह्वान बैठक को संबोधित करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने इसे संगठन की मजबूती का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में इसी ऊर्जा और एकजुटता के बल पर निषाद पार्टी क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।
Source link
घाटमपुर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पदयात्रा:भारी भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान