सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी अरेस्ट:बाइक पर अपहरण कर खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया


सहारनपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण किया गया और फिर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के एक दिन के भीतर अरेस्ट कर लिया है। यह घटना 1 जून 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ युवक उनकी नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि आरोपी भानू और उसके साथियों ने किशोरी को सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इसे प्राथमिकता दी। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई। कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मुख्य आरोपी भानू को मंगलवार को उसके गांव मलायण से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कुछ अन्य अज्ञात लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *