![]()
सहारनपुर पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के तीन गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। यह मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम उनाली स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। 11-12 मई की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल से तीन इंडेन गैस सिलेंडर, एक इन्वर्टर और दो बैटरियां चुरा ली थीं। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार की तहरीर पर थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज किया गया था। कुतुबशेर पुलिस ने जांच शुरू की घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुतुबशेर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंगोह रोड स्थित उनाली पशु पैठ के पास एक खंडहर से जुनैद, सादिक और दिलशाद नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी के तीन गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल, 7500 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू बरामद किए। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बैटरियां और इन्वर्टर बेच दिए गए थे, जिनकी रकम आरोपियों के पास से बरामद हुई है। रकम आरोपियों के पास से बरामद पुलिस का कहना है कि गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और मांग के चलते चोर अब इन्हें आसान निशाना मान रहे हैं। स्कूल जैसी सार्वजनिक संस्थाएं भी अब चोरों के निशाने पर हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं और तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Source link
सहारनपुर में सोना चांदी छोड़ गैस सिलेंडर चोरी:तीन चोर गिरफ्तार, गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद