खड़े ट्रक से टकराई कार, एक मजदूर की मौत:लखीमपुर में NH 730 ए पर हादसा, कोयला भर रहे दो मजदूर घायल


लखीमपुर के पसगवां ब्लॉक अंतर्गत बरवर-औरंगाबाद के बीच नेशनल हाईवे 730 ए पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना चपरतला मोड़ के पास हुई। रात करीब नौ बजे कोयले से भरे एक खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डिजायर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सड़क किनारे कोयला भर रहे मजदूर संदीप पुत्र तालेवर, निवासी रहजनिया, की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप पुत्र नथू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को औरंगाबाद-बरवर मार्ग पर कोयले से भरा एक ट्रक पलट गया था। रहजनिया गांव के 14 मजदूर दिहाड़ी पर उस पलटे हुए ट्रक से कोयला निकालकर दूसरे ट्रक में भर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएससी पसगवां और मितौली अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त डिजायर कार को सड़क से हटाया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। परिजन मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पसगवां के एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह और मितौली के सीओ भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *