चोरी का आरोप लगने पर युवक ने की आत्महत्या:परिजन बोले- जनसेवा केंद्र संचालक ने लगाया था आरोप, फंसाने की धमकी दे रहा था


हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के नया नगला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना आज मंगलवार दोपहर की है। मृतक की पहचान 25 साल के मुनीश कुमार पुत्र गिरिराज सिंह के रूप में हुई है, जो नया नगला गांव का निवासी था। मुनीश मेहनत-मजदूरी करता था। वह विवाहित था और उसके दो बच्चे भी हैं। दोपहर करीब 3 बजे उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने उसे पेड़ से उतारकर सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल मृतक के चाचा चंपाराम ने आरोप लगाया है कि हाल ही में गांव में एक जनसेवा केंद्र में चोरी हुई थी। जनसेवा केंद्र का संचालक मुनीश पर चोरी का शक कर रहा था। उसे फंसाने की धमकी दे रहा था। चंपाराम के अनुसार, इसी बात से परेशान होकर मुनीश ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मुनीश अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *