![]()
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा ने सोमवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद मरीजों के लिए तैयार भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण स्तर का परीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने भोजन वितरण व्यवस्था, रसोई की साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ताजा, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए भोजन व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ नीलम सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन, मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.सूर्यकांत ओझा,डॉ. अमित सिंह, मुख्य आहार विशेषज्ञ कौशन जहां तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
Source link
SRN अस्पताल के प्राचार्य ने स्वच्छता-पोषण स्तर जांचा:डॉ. ए.के. वर्मा ने मरीजों का भोजन खुद चखकर की गुणवत्ता जांच