फर्रुखाबाद में अंडरग्राउंड नाला चोक:हल्की बारिश से सड़क पर भरा पानी, जेसीबी से हुई सफाई


फर्रुखाबाद नगर पालिका क्षेत्र के मछरटटा गुदड़ी रोड पर बना अंडरग्राउंड नाला चोक हो गया। सोमवार को हल्की बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी की मदद से नाले के चेंबर को तोड़ा, जिसके बाद ही सफाई का कार्य शुरू हो सका। पानी निकालने के लिए ट्रॉली का भी उपयोग किया गया। शहर में मछरटटा से गुदड़ी रोड को जाने वाला यह अंडरग्राउंड नाला पॉलिथीन और कूड़ा-कचरा डाले जाने के कारण चोक हो गया था। मोहल्ले के लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। यह नाला कई वर्ष पुराना बताया जा रहा है, जिसमें आए दिन कूड़ा-कचरा फंसने से जल निकासी बाधित होती रहती है। ज्ञात हो कि तीन माह पूर्व भी खड़आई मोड़ के पास नाला चोक हो गया था। उस समय नगर पालिका को लगभग एक सप्ताह तक अभियान चलाकर सफाई करनी पड़ी थी और एक नई पुलिया का निर्माण भी कराया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *