![]()
लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में रात के वक्त अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गैस पाइपलाइन से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस फैक्ट्री के अंदर फैल गई। गैस का असर इतना तेज था कि वहां मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही जमीन पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान पिता मान सिंह और बेटा अमित और श्री राम के नाम से हुई। मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में भरने के लिए गए थे। इसी दौरान वे हादसे की चपेट में आ गए। अमित शादीशुदा था। उसकी एक साल की बेटी भी है। मृतक की बेटी बोली- हमें जानकारी नहीं दी गई मृतक मान सिंह की रेनू ने कहा कि पिता और भाई दोनों रात को काम पर गए थे। वैसे रात को दो से तीन बजे आते हैं। हम फोन करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह हम फैक्ट्री आए। पहले फैक्ट्री गए वहां ट्रैक्टर खड़ा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल में एडमिट हैं। उन्होंने हमें पहले एक बार भी फोन नहीं किया और जानकारी नहीं दी। हम अस्पताल आए तो पता चला कि पिता और भाई की मौत हो गई। उसने बताया कि कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मेरे पिता का नाम मान सिंह था। भाई का नाम अमित है। तीसरे का नाम पता नहीं। फैक्ट्री में काम दूसरा होता था, लेकिन रात को मलवा उठवाते थे। हमें अभी तक कुछ नहीं पता। परिवार में मम्मी है, भाभी है। भाई की एक डेढ़ साल की बच्ची है। परिवार ग्यासपुरा में रहता है। उसका कहना है कि अभी तक मालिक भी नहीं आए। फैक्ट्री गैस लीक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
Source link
लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, 3 मरे:इनमें बाप-बेटा भी, कई कर्मचारी बेहोश, भागने तक का मौका नहीं मिला