मुजफ्फरनगर के जंगल में घायल मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर:पशु प्रेमी और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, इलाज जारी


मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दुधली गांव के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पाया गया। सूचना मिलने पर पशु प्रेमियों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। खेतों में काम कर रहे एक किसान ने घायल मोर को देखा। उसने तत्काल स्थानीय पशु प्रेमियों और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई। मोर काफी घायल था और उड़ने में असमर्थ था। वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में मोर को सुरक्षित निकाला गया। घायल मोर को तत्काल उपचार के लिए एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने समय पर मिली सूचना और त्वरित रेस्क्यू प्रयासों की सराहना की, जिससे मोर की जान बचाई जा सकी। वन विभाग ने जनता से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव घायल या संकट में दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *