सपा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि:पूर्व मंत्री यासर शाह बोले- सरकार एक जाति की कर रही सत्ता की राजनीति


बहराइच में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर ‘पीडीए दिवस’ मनाया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां ‘बंटी’ ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह मुख्य अतिथि के रूप में और पूर्व विधायक/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बहराइच रमेश गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि कांशीराम संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के बाद बहुजन आंदोलन के सबसे बड़े पुरोधा थे। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में सत्ता में बैठे लोग केवल एक ही जाति की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसे 80 और 90 के दशक के सामंतवाद जैसा बताया, लेकिन फर्क यह है कि अब यह ‘गुंडई का सामंतवाद’ है। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि आज बहुजन समाज के सामने देश के संविधान और सामाजिक न्याय को बचाने की चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांशीराम के वारिस बनने का सपना देखने वाले लोग भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गए हैं, ऐसे में अखिलेश यादव ‘पीडीए आंदोलन’ को आगे बढ़ा रहे हैं। जनसभा को पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक़ खां, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा ‘मजनू ‘, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, रेखा राव, अनवर खा वारसी, डॉ⁰ जितेंद्र मौर्या, डा० आशिक अली, अवधेश वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान पूर्व एम एल सी हाजी इमलाक खां, निरंजन पटेल, राजेश चौधरी, पेशकार राव, सुमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, रामजी यादव, शकील मेकरानी, नंदेश्वर यादव, अफ़शाल शानू, शैलेश सिंह शैलू, मुन्ना रायनी, कृपा राम यादव, तुफैल खां नाना, सत्यम बाजपेयी, पंकज दीक्षित, जवाहर यादव,अयोध्या सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *