प्रेमी से विवाद के बाद आत्मदाह की कोशिश:बचाने में महिला के साथ प्रेमी भी गंभीर रूप से झुलसा, दोनों की हालत गंभीर


किदवईनगर के कंजड़नपुरवा में शनिवार शाम प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। प्रेमी ने उसे आग लगाते देख बचाने दौड़ा तो वह भी चपेट में आ गया। इससे महिला के साथ ही प्रेमी भी गंभीर रूप से झुलस गया। किदवई नगर थाने की पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया। दोनों तरफ से अभी तक किसी ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। प्रेमी और प्रेमिका की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी किदवईनगर पुलिस के अनुसार कंजड़पुरवा में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला इलाके के एक युवक शेखू को पसंद करती है। महिला पर आरोप है कि वह शेखू को साथ में रहने के लिए दबाव बना रही है। शनिवार शाम करीब पौने आठ बजे उस महिला को शेखू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान महिला ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। महिला को जलता देख शेखू भी उसे बचाने दौड़ा और वह भी धू-धू कर जलने लगा। इसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई और किदवई नगर थाने पर सूचना दी। मोहल्ले और परिवार के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया है। युवक का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। जबकि महिला को परिवार के लोगों ने नौबस्ता चौराहा स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए। आग में झुलसने की वजह से दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *