अधिवक्ता को तेज रफ्तार सफारी ने कुचला, मौत:प्रयागराज में बाइक से घर लौट रहे थे, 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से दूर


प्रयागराज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हाईकोर्ट के अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव (32) की मौत हो गई। तेज रफ्तार सफारी कार ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी। फिर उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र की शादी महज 26 दिन पहले 5 मई को हुई थी। मूल रूप से वाराणसी के धरसौना, चोलापुर निवासी धर्मेंद्र यादव पिछले पांच वर्षों से अल्लापुर में रहकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। शनिवार रात वह सिविल लाइंस क्षेत्र से बाइक से अपने कमरे लौट रहे थे। कर्नलगंज में गोबर गली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सफारी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुचलकर भागा चालक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। आरोप है कि इसके बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के परिवार में अभी शादी की खुशियां थीं। उनकी शादी 5 मई को हुई थी और घर में उत्सव का माहौल बना हुआ था। अचानक हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। धर्मेंद्र चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। वाराणसी से लौटे थे प्रयागराज
मृतक के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार को किसी काम से वाराणसी कचहरी गए थे और शाम को ही प्रयागराज लौटे थे। रात में कमरे पर जाते समय हादसा हो गया। इस हादसे में कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह यादव का कहना है कि आरोपी ड्राइवर और सफारी को चिहि्नत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *