झांसी के मंदिर में शिवपुराण पाठ के दौरान बवाल,VIDEO:भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री और पुजारी की पत्नी बाल पकड़कर हुईं गुत्थमगुत्था


झांसी के श्री झरना पति मंदिर में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब शिवपुराण का पाठ कर रहीं मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कविता शर्मा और मंदिर के पुजारी की पत्नी के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पुजारी की पत्नी ने पहले स्टील की बाल्टी से हमला किया, इसके बाद दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर गुत्थमगुत्था हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीर देखें… शिवपुराण पाठ के दौरान शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कविता शर्मा शनिवार को रोजाना की तरह मंदिर के गर्भगृह में बैठकर शिवपुराण का पाठ कर रही थीं। इसी दौरान मंदिर के पुजारी बलवीर रावत की पत्नी पूनम रावत अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचीं। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई। वीडियो बनाने पर भड़की महिला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान वहां मौजूद एक अन्य महिला पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। यह देखकर पूनम रावत नाराज हो गईं और हाथ में स्टील की बाल्टी लेकर वीडियो बना रही महिला को दौड़ा लिया। इसके बाद वह वापस गर्भगृह में पहुंचीं और कविता शर्मा पर बाल्टी से कई वार कर दिए। बाल पकड़कर हुई गुत्थमगुत्था हमले के बाद दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर झगड़ती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो में पुजारी बलवीर रावत भी घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, पूनम रावत बार-बार यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि, “आज तुझे छोड़ूंगी नहीं, चाहे जेल ही क्यों न जाना पड़े।” दानपात्र और चढ़ावे को लेकर चल रहा विवाद कविता शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंदिर ट्रस्ट और पुजारी पक्ष के बीच लंबे समय से दानपात्र और आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि हाल ही में धार्मिक आयोजनों और चढ़ावे की राशि के लिए ट्रस्ट की ओर से मंदिर में अलग दानपात्र रखा गया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। दानपात्र को भी पहुंचा नुकसान आरोप है कि विवाद के दौरान मंदिर में रखा दानपात्र भी क्षतिग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बुजुर्ग महिला दानपात्र के कनस्तर को दीवार पर पटकती हुई दिखाई दे रही है, जिससे वह दबकर चपटा हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के बाद कविता शर्मा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *