![]()
कानपुर की बिठूर पुलिस ने वन विभाग के फर्जी दरोगा को अरेस्ट कर लिया। वन विभाग का फर्जी दरोगा बनकर रौब गांठने वाले ने एक युवक की स्पोर्ट्स बाइक ली और लौटाने में आनाकानी करने लगा। युवक ने पूरे मामले की शिकायत बिठूर थाने में कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब पता चला कि इस नाम का वन विभाग में कोई दरोगा ही नहीं है, फर्जी दरोगा बनकर रौब गांठ रहा है। पुलिस ने शातिर को अरेस्ट कर लिया, उसके पास से वर्दी, पुलिस वाले जूते, जाली आईकार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। दरोगा बनकर नजदीकी बढ़ाई और फिर स्पोर्ट्स बाइक लेकर भागा बिठूर के ग्राम बनी पोस्ट इटारा निवासी तिलक उर्फ रुद्र सविता ने बताया कि उसकी दुकान पर काम करने वाले आदित्य की अजब सिंह नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। अजब सिंह ने खुद का वन विभाग में दरोगा बताया और जान पहचान बढ़ने पर अपनी बगैर नंबर की बाइक को खड़ी कर दी। जबकि तिलक की स्पोर्ट्स बाइक लेकर चला गया। गाड़ी वापस मांगने पर दरोगा रौब झाड़ने लगा और जेल में डालने की धमकी भी दी। इधर दरोगा की धमकी से पूरा परिवार दहशत में था, इतना ही नहीं बाइक लौटाने के नाम पर दरोगा बताने वाला अजब सिंह ने रुपए की डिमांड शुरू कर दी। तिलक ने आजिज होकर पूरे मामले की शिकायत बिठूर थाने में कर दी। पुलिस थाने की पुलिस ने जांच शुरू की तो दंग रह गई। पता चला कि इस नाम को कोई वन दरोगा कानपुर में ही नहीं तैनात है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी दरोगा की तलाश शुरू कर दी। बिठूर पुलिस ने रविवार को आरोपी फर्जी दरोगा अजब सिंह को बिठूर मकसूदाबाद से अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में शातिर ने बताया कि वह अढौली थाना उझानी जनपद बदायूं का मूल निवासी है। पुलिस ने उसके पास से स्पोर्ट्स बाइक, दरोगा का जाली पहचान पत्र, दो स्टार लगी हुई पुलिस की वर्दी, लोगो, बेल्ट और जूता समेत अन्य दस्तावेज बरामद किया। सख्ती से पूछताछ करने पर शातिर टूट गया और बताया कि पुलिस की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसकी नौकरी लग नहीं सकी। इस वजह से उसने फर्जी दरोगा बनकर ठगी का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने शातिर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शातिर के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं 4 मुकदमें डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अभियुक्त अजब सिंह ने जुलाई 2020 में थाना बरदह जनपद आजमगढ मे फर्जी वन दरोगा बनकर सड़क किनारे लगे पेड़ को कटवा दिया था। इस मामले में आरोपी अजब सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शातिर अजब सिंह ने पहली बार ही नहीं , बल्कि इससे पहले भी 22 जून.2023 वादी की गाडी को लेकर ट्रायल लेकर मांगना जिसे वापस कर बाद में चोरी कर ले जाने का अपराध किया था। इस पर शातिर के खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शातिर ने 2 जुलाई 2023 को समय 07.00 बजे सिरसागंज बस स्टैण्ड से वन दरोगा बनकर पुलिस लाइन से वर्दी लाने की बताते हुए मोटरसाइकिल लेकर चला गया जो वापस नही की, जिस घटना पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 431/2026 धारा 406/506 भादवि थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद मे पंजीकृत किया गया।
Source link
कानपुर के बिठूर में फर्जी वन दरोगा अरेस्ट:स्पोर्ट्स बाइक नहीं लौटाने पर थाने में शिकायत हुई तो खुला फर्जीवाड़ा