Delhi Building Collapse | 10 Injured Admitted AIIMS Trauma Center

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल छात्रों की एक कैंटीन चलने की जानकारी मिली है। आशंका है कि कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। पुलिस और बचाव दलों ने अब तक करीब 12 लोगों को बाहर निकाला है। अब भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके जरिए कई एम्बुलेंस को तेजी से अस्पताल भेजा गया। DCP अनंत मित्तल के मुताबिक, NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य अभी जारी है और सभी एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।

घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें…

सीएम रेखा गुप्ता रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची।

सीएम रेखा गुप्ता रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची।

घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

शाम करीब 7 बजे साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी।

शाम करीब 7 बजे साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी।

राहत बचाव टीम मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

राहत बचाव टीम मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

हादसे में घायल एक शख्स को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

हादसे में घायल एक शख्स को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा

आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है।

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं

जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत, 8 घायल

दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था।

अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.